टीम एबीएन, बोकारो/रांची। जैप 4 कैंपस में आईआरबी के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक जवान का नाम सुशील कुमार है वो साहिबगंज का रहने वाला था। दुर्गा पूजा की ड्यूटी के लिए जवान को हथियार और गोली मिले थे। घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली चलने की घटना के कारणों का पता पुलिस लगा रही है।