Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य में मार्च 2023 तक 25.50 लाख किसानों को केसीसी देने का लक्ष्य : हेमन्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य में मार्च 2023 तक 25.50 लाख किसानों को केसीसी देने का लक्ष्य : हेमन्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के किसानों को अनवरत किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने की प्रक्रिया चल रही है। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की निदेशक निशा उरांव ने आज बताया कि इसका प्रतिफल है कि 15 सितंबर 2022 तक 19,18,511 केसीसी धारक राज्य में हो गए हैं। जबकि सितंबर 2021 के बाद 5,34,331 नए केसीसी को स्वीकृति दी गई है। यह किसान क्रेडिट काडर् (केसीसी) राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। केसीसी के माध्यम से किसानों को खेती के लिए आसान ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जहां किसानों को खेती में सहायता मिल रही है वहीं उन्हें साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिल रही है। वर्तमान सरकार के प्रयास से कृषि ऋण में लगातार सुधार हो रहा है। यही वजह है कि राज्य गठन के बाद से दिसंबर 2019 तक मात्र 409 करोड़ रुपए किसानों के बीच वितरित किये गये। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा 900 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किया गया। कृषि निदेशक ने बताया कि केसीसी के तहत जून 2021 में 420.74 करोड़, अगस्त 2021 में 581.53 करोड़, अक्टूबर 2021 में 685.16 करोड़, दिसंबर 2021 में 914.2 करोड़ एवं अप्रैल 2022 में 1313.36 करोड़ की राशि बैंक द्वारा स्वीकृत की गई है। वहीं अप्रैल 2022 में 17.76 लाख, सितंबर 2022 में 19.50 लाख किसानों को केसीसी दिया गया। दिसंबर 2022 तक 22.50 लाख एवं मार्च 2023 तक 25.50 लाख किसानों को केसीसी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,052