Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल रिम्स में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निलंबित आईएएस पूजा सिंघल रिम्स में भर्ती
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में न्यायिक हिरासत में पूर्व आईएएस पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को ही उनके बेल पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि इन्हें बेल नहीं मिली और कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दुर्गा पूजा के बाद की तारीख दी है। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में पूजा सिंघल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया। रिम्स के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में पूजा सिंघल का इको टेस्ट किया गया है। फिलहाल, उनकी तबीयत की पूरी जांच डॉक्टर कर रहे हैं। पूजा सिंघल के रिम्स में आने की सूचना कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश कुमार को भी दी गई। वहीं सीनियर रेसिडेंट चिकित्सक रजनीश कुमार सहित अन्य चिकित्सक पूजा सिंघल का इलाज कर रहे हैं। पूजा सिंघल को होटवार जेल से तबियत बिगड़ने के बाद उसे सीधा रिम्स लाया गया। पूजा सिंगल व्हील चेयर पर जांच कराने के लिए जाते दिखी। रिम्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर इलाज करा सकें। पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही वह जेल में बंद हैं। जेल में बंद पूजा सिंघल को करीब साढ़े चार महीने से अधिक बीत गए हैं, लेकिन उन्हें अबतक जमानत नहीं मिली है। इससे पहले ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब पूजा सिंघल की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,291