टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू पलामू पुलिस ने तीन देशी पिस्टल के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक नाबालिग है। जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर टाउन थाना के टीओपी 1 को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर पांच को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन देसी पिस्टल और गोली बरामद किया है। पूरे मामले को लेकर बुधवार को दोपहर बाद पलामू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।