Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : कटकमदाग थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : कटकमदाग थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शालिनी खालको व संचालन थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति ने किया। इसमें कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने सुझाव दिये। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी ने कहा कि जब तक नवरात्रि समाप्त नहीं हो जाती है तब तक शराब बिक्री पर पूर्ण रूप प्रतिबंध लगा दिया जाए। बीडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में तीव्र ध्वनि में गाने बजाने पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। सीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति का त्योहार है। पूजा शांतिपूर्वक मनायें एवं दुर्गा पूजा में भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। आप खुद सचेत रहें एवं किसी भी तरह की सूचना आपके आसपास मिले, तो प्रशासन को बतायें। हर हाल में उस पर कार्रवाई होगी। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडालों में भगदड़ न मचे। सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार ही पूजा की व्यवस्था बनायें। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, उप प्रमुख विमल गुप्ता, 20 सूत्री सदस्य विजय राम, मुखिया मधुरानी, उप मुखिया अवधेश प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,442