Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रघुवर सरकार के कार्यकाल में हावी रही माफियागिरी : झामुमो

रघुवर सरकार के कार्यकाल में हावी रही माफियागिरी : झामुमो
विज्ञापन
गढ़वा। रघुवर सरकार के कार्यकाल में पूरे जिले में माफियागिरी हावी रही है। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने कार्यकाल का अनुभव लोगों से साझा कर रहे हैं। सत्ता में रहने के दौरान लूट-खसोट एवं बालू का अवैध उत्खनन का वे अपना तजुर्बा लोगों को बता रहे हैं। जतपुरा नरसंहार उसी का उदाहरण था। झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर झामुमो नेताओं ने उक्त बातें कही। झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में सभी जगहों से बालू एवं पत्थर का अवैध उत्खनन का खेल होता रहा। गढ़वा के फरठिया पंचायत में अवैध घाट बनाकर करोड़ों रुपए का बालू उत्तरप्रदेश में बेचा गया। उस समय और आज भी पूर्व विधायक के लोग ही इस खेल में शामिल हैं। उनकी विधायकी जाते ही फरठिया एवं चिनिया में स्थित अवैध क्रशर गधे की सिंघ की तरह गायब हो गये। मंत्री मिथिलेश ठाकुर का जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे गोरखधंधा में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाए। जल्द ही ऐसे लोग सलाखों के पीछे नजर आएंगे। श्री दूबे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति में तय की गई नई भाषा नीति पर पूर्व विधायक घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जबकि रघुवर सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में दोहरी नियोजन नीति लागू कर दी गई थी। वर्तमान में लागू नई भाषा नीति में छूटे हुए कुछ स्थानीय भाषा पर प्रथम दिन से ही मंत्री श्री ठाकुर सक्रिय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर भोजपुरी एवं मगही भाषा को नई भाषा नीति में शामिल करने का आग्रह किया है। इस विषय पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का मुख्यमंत्री से लगातार बातचीत चल रही है। जल्द ही निष्कर्ष जनता के बीच होगा। श्री दूबे ने कहा कि पूर्व विधायक श्री तिवारी गढ़वा-रंका विधानसभा में हो रहे विकास कार्य को देखकर हतोत्साहित हो चुके हैं। अपनी जमीन को खिसकता देखकर वह पूरी तरह से विचलित हो गये हैं। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, मेराल प्रमुख सह जिला संगठन सचिव विकास सिंह कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम, भीखम चंद्रवंशी, संजय चैधरी एवं चंदन पासवान मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,002