टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव मुख्य चौक स्थित छोटी मिष्ठान भंडार के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 1 लाख 20 हजार की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी राजकुमार साव पिता झरी साव ग्राम चेपा खुर्द ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना 26 सितंबर 2022 को लगभग 12:00 बजे की है। आवेदन में भुक्तभोगी द्वारा कहा गया है कि 26 सितंबर को बैंक आॅफ बड़ौदा बड़कागांव से उक्त राशि निकासी कर मुख्य चौक छोटी मिष्ठान दुकान में पनीर खरीदने के लिए मोटरसाइकिल खड़ा कर घुसा। जब मिष्ठान दुकान से बाहर आया तो डिक्की से पैसा गायब पाया।