टीम एबीएन, रांची। पेट्रोल डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है। मंगलवार को जारी कीमतों के मुताबिक झारखंड के कुछ जिलों में पेट्रोल डीजल के दाम में आंशिक रूप से कमी की गई है तो कई जिलों में दाम में बढ़ोतरी हुई है। दाम में हुए बदलाव से लोगों को कुछ खास राहत नहीं मिली है। आइये जानते हैं कि झारखंड के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का रेट क्या है।
नये रेट के मुताबिक राजधानी रांची में पेट्रोल के दाम में सोमवार के मुकाबले आज 0.58 पैसे की कमी हुई है। रांची में पेट्रोल 99.84 ₹ प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल का दाम 94.65₹ प्रति लीटर है। इसके साथ ही जमशेदपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस तरह जमशेदपुर में पेट्रोल का दाम 100.29 ₹ प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 95.08 ₹ प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। धनबाद में पेट्रोल के दाम घटे हैं। अभी धनबाद में पेट्रोल का मूल्य 99.80₹ प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का मूल्य 94.60 ₹ प्रति लीटर हो गया है। वहीं पलामू में पेट्रोल डीजल के दाम कल के मुकाबले बढ़े हैं। पलामू में आज पेट्रोल 102.75 ₹ प्रति लीटर और डीजल 97.54₹ प्रति लीटर मिल रहा है।