Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका की घटना निंदनीय, दोषियों को मिले कड़ी सजा : इंद्रा कुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका की घटना निंदनीय, दोषियों को मिले कड़ी सजा : इंद्रा कुमारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका की घटना की जितनी भी निंदा की जाये, यह बेहद ही कम है। आज दुनिया चांद पर पहुंच चुकी है। मंगल पर बसने की कोशिश जारी है। बावजूद हमारे समाज में महिलाओं के प्रति अवधारणाएं आज भी आदिकाल जैसी हैं। यह घृणित है। उक्त बातें दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंद्रा कुमारी ने कही। वह दुमका की घटना से बेहद दु:खी हैं। इस घटना को लेकर उन्होंने राज्य की महागठबंधन सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि सरकार एक ओर राज्यवासियों के लिए 1932 के खतियान पर जोर आजमाइश कर रही है। वहीं राज्य में आदिवासी हित की बात करने वाली सरकार मौन बैठी है। उन्होंने दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के सहारे कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,819