Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने स्पेशल कैंप का किया निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने स्पेशल कैंप का किया निरीक्षण
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची के आदेशानुसार आज दिनांक 25.09.2022 को रांची जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों में आधार लिंकिंग हेतु स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची श्रीमती मेरी मड़की द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। श्रीमती मेरी मड़की ने रांची विधानसभा के राजकीय मध्य विद्यालय कांटाटोली, संत अन्ना स्कूल, छोटानागपुर स्कूल, संत जोंस स्कूल मतदान केंद्र एवं खिजरी विधान सभा के हंसराज बधवा स्कूल, निर्मला मध्य विद्यालय, असीसी हाई स्कूल, संत फ्रांसिस स्कूल एवं संत जोसेफ विद्यालय मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बीएलओ उपस्थित होकर आधार लिंकिंग का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,478