श्री सर्वेश्वरी समूह के चिकित्सा शिविर में 64 मिर्गी रोगियों का निःशुल्क इलाज
ABN Bureau• 25 Sep, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 24 एवं 25 सितम्बर, 2022 को श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कुल 64 को दवाई एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। समूह की स्थानीय शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम में आयोजिय मिर्गी रोग चिकित्सा का यह पांचवा चरण था, जिसमें वैद्य रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची के आसपास से आये रोगियों के अतिरिक्त सुदूर मुम्बई, आरा, पटना, बोकारो, जमशेदपुर आदि क्षेत्रों से मिर्गी रोगी एवं परिजन उपास्थित हुए।
मिर्गी रोगियों एवं उनके साथ आये परिजनों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन आदि की व्यवस्था समूह शाखा ने की थी तथा रविवार प्रातः सूर्योदय के पूर्व दवा दी गयी तथा परहेज बताये गये। छोटे बच्चों को सूर्योदय के बाद दवा दी गयी।
उल्लेखनीय है कि अब तक पांच चरणों मे आयोजित मिर्गी रोग चिकित्सा शिविरों में एक हज़ार से अधिक रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा की गई है जिसमे से अधिकांश रोगियों को लाभ प्राप्त हुआ है। आयुर्वेदिक एवं फकीरी पद्धिति से आयोजित शिविर का आयोजन निकट भविष्य में पुनः किया जायेगा।