झारखंड
पत्रकार अमित मिश्रा के निधन पर सीएम हेमन्त ने जताया शोक
ABN Bureau
•
24 Sep, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम के वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि श्री अमित मिश्रा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री मिश्रा एक सुलझे हुए अनुभवी पत्रकार थे। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन