झारखंड
राजभवन के समक्ष आत्माकर्मियों की हड़ताल जारी
ABN Bureau
•
24 Sep, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज राजभवन के पास झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के तत्वावधान में राज्य के सभी जिलों से आये हुए सभी आत्मा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। 13 दिनों से लगातार अपनी एक सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल सरकार ने नहीं किया है। संघ के अध्यक्ष मोतीलाल रजक ने बताया कि कल समिति निदेशक महोदय के आमंत्रण पर संघ के 12 सदस्यीय टीम उनके कार्यालय में हमलोगों की मांगों पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।निदेशक ने बताया कि आपकी संचिका आगे आपलोगो के पक्ष में सकारात्मक तरीके से लिख कर आगे करवाई के लिए बड़ा दिया गया है। उन्होंने अपना मंतव्य भी दिया कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी हड़ताल में कुछ लचीलापन लायें। संघ के उपाध्यक्ष ने बताया कि हमलोग लंबे समय से कृषि विभाग और समकक्ष विभागों का काम किसानों के हित में करते रहते हैं।अभी भी किसानों का काम पूरे मन से करना चाहते हैं। लेकिन जब तक हमारी समायोजन की संचिका कैबिनेट तक नहीं पहुंचता है अनिश्चितकालीन हड़ताल चलता रहेगा। अतः हम चाहते है की हमारी संचिका किसान की हीतो को देखते हुए अति शीघ्र कैवनेट तक पहुंचाने मे सहयोग करे ताकि अनिश्चित कालीन हड़ताल पर विचार करने के लिए निर्णय लिया जा सके।आज परियोजना निदेशक, अप परियोजना निदेशक, लेखापाल, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक ने राजभवन पर चल रहे धरना को संबोधित किया और बताया की संचिका कैबिनेट में पहुंचने के बाद ही हड़ताल के बारे मे विचार किया जाय इस बार नहीं, तो कभी नहीं का संदेश सभी आत्मा कर्मियों को दिया। धरना स्थल पर संयोजक सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी शिव नारायण गोप और सभी आत्मा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन