Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें अधिवक्ता : भेंगरा

अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें अधिवक्ता : भेंगरा
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। बार एसोसिएशन हजारीबाग और इंडियन एसोसिएशन आफ लॉयर के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं का एक दिवसीय सेमीनार शनिवार को स्थानीय नगर भवन में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा, न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक, नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ केशवा राव वराकुला, विशिष्ट अतिथि स्टेट बार कॉउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रसिदी हजारीबाग बार संघ के अध्यक्ष और झारखंड बार कौंसिल सदस्य राज कुमार राजू, उपाध्यक्ष भैया संजय सिन्हा, महासचिव सुमन सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष भरत कुमार, इंडियन एसोसिएशन आॅफ लॉयर के जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी सचिव संभु प्रसाद, कौलेश्वर कुषवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए न्यायाधीष रत्नाकर भेंगरा ने कहा कि अधिवक्ता समाज को सुदृ़ढ़ करने में अहम भूमिका होता है। वे अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करें। वे अपने कॉलेज के समय को याद करते हुए अपना अनुभव अधिवक्ताओं से साझा किया और कहा कि नए अधिवक्ताओ को मेहनत करते रहना चाहिए। न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक ने कहा कि बार और बेंच न्याय पद्धति के दो पहिए है। राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर आदि भी एक अधिवक्ता थे। जिनकी वजह से हमे आजादी मिली है। न्यायालय में अधिवक्ताओं की दलिल से ही किसी को न्याय मिलता है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति केआर वराकुल्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को अपने आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की आवश्यकता है तभी वो बाहरी रूप से शशक्त हो पायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपने बौद्धिक व आंतरिक शक्ति का विकास करें तभी व एक सफल अधिवक्ता बन सकते हैं। बार संघ अध्यक्ष राज कुमार राजू ने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच को साथ मे करना होगा भी समाज का विकास और सही न्याय मिल सके। स्वागत भाषण महासचिव सुमन सिंह, धन्यवाद ज्ञापन गुलाम जिलानी व मंच संचालन युवा अधिवक्ता पूजा कश्यप ने किया। सभी अतिथियों को हजारीबाग बार संघ ने अंग वस्त्र और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। सेमिनार के दूसरे सत्र में सभी नए अधिवक्ताओं के लिए वर्कशॉप कराया गया जिसमें कानूनी सलाह और प्रश्न उत्तर किया गया। दूसरे सत्र में अध्यक्ष राज कुमार राजू, उपाध्यक्ष भैया संजय कुमार सिन्हा, ए के रशीदी, गुलाम जिलानी, प्रमोद कुमार सिंह मौजूद थे। सेमिनार को सफल बनाने में हजारीबाग बार संघ, इंडियन एसोसिएशन आॅफ लॉयर, अधिवक्ता दीपसिखा, अधिवक्ता आशीष ज्ञानचंद, नेहा प्रजापति ने अहम भूमिका निभाएं, सभा अधिवक्ता कुणाल कुमार, सुमित सिन्हा, मोहित कुमार, अभिनाश अंजन, अनुराधा मिश्रा, रमेश सिंह, उत्तम सिंह, संदीप सिंह, प्रवीण सिंह, गौरव सहाय, इंदरजीत पंडित, रवि रंजन, संदीप अम्बष्टा सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,213