Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खतियानी जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे पर भू माफिया

खतियानी जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे पर भू माफिया
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा (धर्मेंद्र पाठक)। सदर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मुहल्ले के एक भूखंड पर भूमाफिया अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस जमीन कब्जे के खेल में सीओ से लेकर कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि जिस जमीन पर माफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं उसका खाता नंबर एक प्लॉट नंबर 489, 490, 491, 511 कुल रकबा एक एकड़ 21 डिसमिल है। जिसका खतियान रामनाथ हज्जाम के नाम से है। इनके बेटे दुखन हज्जाम के नाम से रसीद कट रहा है। जबकि भू माफिया इस जमीन का फर्जी खतियान बना कर उक्त जमीन पर न सिर्फ अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहें हैं बल्कि अधिकारियों को भी गुमराह करने का काम कर रहे हैं। बताते चलें कि जमीन का भू स्वामी अमीम माली है इसी नाम को खतियान और डिमांड में अमिम को अजीज और माली को खालिक कर दिया। इतना ही नहीं डिमांड के मूल दस्तावेज के भोलूम चार (पंजी टू) के पेज नंबर 325 में अशोक मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा के नाम से डिमांड चल रहा है। परंतु जमीन पर बाजबरन दखल करने का प्रयास कर रहे भू माफियाओं ने ऑन लाइन में सुलेमान खलीफा पिता तज्जू खलीफा कर दिया। इस गोरखधंधे में सीआई से लेकर कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच कराई जा सकती है। इस मामले का वाद संख्या 02/2022 जो अंचल कार्यालय में लंबित है। इतना ही नहीं खतियान में छेड़छाड़ करने के मामले में सीजीएम कोर्ट में 121/2020 मामला भी चल रहा है। बताते चलें कि इस मामले में राजेंद्र ठाकुर बनाम मो जसीम का 144 का वाद संख्या 45/2022 का मामला अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में चल रहा है। परंतु अब देखना है कि गरीब को उसका अपना जमीन मिल सकेगा या फिर भू माफिया अधिकारियों व कर्मियों की मिली भगत से उक्त जमीन को हड़प लेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,060