झारखंड
भंडरा : शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने का निर्णय
ABN Bureau
•
23 Sep, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। दुर्गा पूजा को लेकर 23 सितंबर को भंडरा थाना परिसर में इंस्पेक्टर चन्द्र मोहन हांसदा और थाना प्रभारी गौतम कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। एसआई विकास विश्वकर्मा, शर्मा भगत आदि इस दौरान मौजूद थे। बैठक में शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाई चारगी के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। इंस्पेक्टर चन्द्रमोहन हांसदा ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी पूजा समितियों के पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी।सोशल मीडिया पर अनावश्यक चीजों को पोस्ट करने से बचने की बात कही। साथ ही लोगों को नशापान से दूर रहने की सलाह दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार के संदिग्ध पाए जाने पर दोषियों को बक्सा नही जेएगा। उन्होंने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगो से सहयोग करने की अपील की। मौके पर वरीय लेखा पाल अविनाश कुजूर, मुखिया इंद्रदेव उरांव, टेले उरांव, धनेश्वरी उरांव, कइली उरांव, देवेंद्र साहू, बालकृष्ण सिंह, रवि यादव, ईश्वरी मोहन शर्मा, विवेक सोनी, जुलफन अंसारी, जगजीवन उरांव, शेरू अंसारी, रामजी गुप्ता, साजिद अंसारी, तैयब खान, सीताराम सोनी, निरंजन उरांव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन