टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के विटपी, धनामूंजी और नौडीहा चौक में 23 सितंबर को विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ छापेमारी कर कनीय विद्युत अभियंता बनारसी राम ने छह लोगों पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए भंडरा थाना में केस दर्ज कराया है। भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135/137 के तहत दर्ज प्राथमिकी में विटपी निवासी सुरेश लोहरा, धनामूंजी के बरतू उरांव और सोमा उरांव, नौडीहा चौक के रमेश उरांव, विनय उरांव और रविरंजन भगत को अभियुक्त बनाया गया है। सुरेश और बरतू पर छह हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि और अन्य सभी पर दस हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि दंड स्वरूप लगाया गया है। इनपर एलटी लाइन से टोका लगाकर अपने दुकान में अवैध बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है। छापेमारी के दौरान संजीत कुमार, संतोष कुमार और कौशल किशोर राम उपस्थित थे।