चतरा। राज्य के माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी ने Study4Goals तथा स्पर्धा प्रकाशन से संयुक्त प्रयास से वस्तुनिष्ठ झारखंड करंट अफेयर पुस्तक का विमोचन किया। मौके पर इस पुस्तक को तैयारी करने वाली टीम Study4Goals के शिक्षकगण मौजूद थे। यह पुस्तक को तैयारी करने वाले टीम में अधिकांशत: सदस्य माननीय मंत्री जी के चतरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। यह पुस्तक झारखंड के सभी प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी करने में सभी छात्र-छात्राओं सहयोग मिलेगा। एवं झारखंड के सभी बुकस्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।