Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंच बोले लक्ष्मीकांत वाजपेयी- लोकसभा चुनाव हमारा लक्ष्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंच बोले लक्ष्मीकांत वाजपेयी- लोकसभा चुनाव हमारा लक्ष्य
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी 5 दिवसीय झारखंड दौरे पर आये है। बीते दिन गुरुवार को वो रांची पहुंच गए थे। आज लक्ष्मीकांत रांची में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 24 सितंबर की शाम वापस दिल्ली लौट जायेंगे। लक्ष्मीकांत वाजपेयी भगवान जगन्नाथ की शरण में पहुंचे हैं। जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे झारखंड की जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव को लेकर फिलहाल दी है। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें बीजेपी को मिले इसके लिए संगठनात्मक मजबूती के रूप में फिलहाल काम करना है। झारखंड के पहले दौरे पर कहा कि यह कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक दौरा है। देवघर से लेकर दुमका, बोकारो और धनबाद जिले में अभी तक हमने कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक बैठक की और सभी से मैंने कहा कि संगठन को लेकर अगर रात के 2 बजे भी उन्हें कोई सुझाव समझ आए तो मैं अपना व्हाट्सएप नंबर दे रहा हूं। मुझे भेज दें। मैं उसका अध्ययन कर उस पर काम जरूर करूंगा। झारखंड में आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि फिलहाल लोकसभा चुनाव हमारा टारगेट है। लोकसभा में जीत हासिल करने के बाद विधानसभा चुनाव को भी देखेंगे। झामुमो के आरोप पर पलटवार करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड अब भाजपा नेताओं के लिए टूरिस्ट प्लेस बनकर रह गया है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि अपनी भाषा को मर्यादित रूप से रखना चाहिए। मर्यादा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। बता दें कि दोपहर में प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी दोपहर दो बजे रांची महानगर कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वो लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,711