मेदिनीनगर। रेहला थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित मिनी सेंट्रल बैंक में अज्ञात अपराध कर्मियों ने 16 अगस्त को लूट की घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए थे। इस मामले में सीएसपी बैंक के संचालक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने डीएसपी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। एसपी के निर्देश के आलोक में डीएसपी सुरजीत कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने राहुल कुमार पिता विनोद राम ग्राम कुडवा थाना पाटन को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार की। इसके बाद इससे पूछताछ के क्रम में इसके निशानदेही पर पवन शर्मा पिता दशरथ शर्मा ग्राम खरौंघा थाना कांडी गढ़वा ,संजय कुमार चौधरी पिता विमल चौधरी ग्राम भीखही थाना डंडा एवं रवि पासवान पिता इंद्रदेव पासवान ग्राम मेढना दोनों गढ़वा जिला के रहने वाले को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से बैंक के लूटी हुई राशि 6140 दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल ,दो देसी कट्टा ,दो गोली बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस लूट कांड का मास्टरमाइंड पवन शर्मा है जिसने लोगों को मोटरसाइकिल एवं हथियार उपलब्ध कराया। बैंक से 75000 रुपए लूटी गई थी। जिसमें सबसे ज्यादा राशि पवन शर्मा के पास गया। उसने अपने साथियों को बताया कि इसमें मेरा हिसा ज्यादा होगा क्योंकि हम हथियार व मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए हैं । एसपी ने बताया कि इन लुटेरो को बैंक लूटने के बाद अगला निशाना नगर उंटारी के एक जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम देना था। उन्होंने बताया कि यही गिरोह 28 अक्टूबर 2020 को केतार बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रेस वार्ता में डीएसपी सुरजीत कुमार ,इंस्पेक्टर राजबल्लभ पासवान ,थाना प्रभारी नेमधारी रजक ,गौतम कुमार समेत अन्य मौजूद थे।