Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बंगाल : कुड़मी आंदोलन के चलते झारखंड की 23 ट्रेनें रद्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंगाल : कुड़मी आंदोलन के चलते झारखंड की 23 ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के खेमाशुली स्टेशन के पास 50 घंटा से अधिक समय से रेलवे ट्रैक और एनएच- 49 जाम है। कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी/ कुरमी टोटेमिक के बैनर तले कुड़मी समाज के हजारों पुरुष और महिलाएं विगत मंगलवार की सुबह से ही रेलवे ट्रैक और हाईवे- 49 को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर रखा है। इस कारण ट्रेन परिचालन ठप है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन खड़े हैं। कई यात्री बस भी जाम में फंसी हुई है। आंदोलनकारी ट्रैक पर सोए हुए हैं और हाईवे पर नृत्य कर रहे हैं। रांची से कोलकाता आने वाली बसें जाम में फंसी हैं। कुड़मी समाज के लोगों का आरोप है कि बंगाल सरकार ने अबतक वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की है। 50 घंटा बीत जाने के बाद भी खेमाशोली रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के लोगों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन के कारण 23 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,415