Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

30 तक शिक्षक पूरा करायें वैक्सीनेशन का काम : बीडीओ रंजीत कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
30 तक शिक्षक पूरा करायें वैक्सीनेशन का काम : बीडीओ रंजीत कुमार
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने 22 सितंबर को प्रखंड के सभी हाई और मिडिल स्कूल के प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयवार समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिये 12 से 14 और 15 से 18 आयु वर्ग के सभी छात्रों को वैक्सीन लेना आवश्यक है। जो वैक्सीन का पहला डोज ले लिया हो उसे दूसरा डोज भी दिलाना है। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षक इस ओर काम करें, ताकि सभी बच्चों को वैक्सीन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक वैक्सीनेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराना है। इसके लिये सभी स्कूलों में चिकित्सा विभाग द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है। कैम्प संबंधी सूचना भी सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया है। वैक्सीनेशन में जहां भी परेशानी हो तो इसकी सूचना दें। इस दौरान बीईईओ जयनाथ महतो, चिकित्सा विभाग और प्रखंड के हाई व मिडिल स्कूल के सभी प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,925