Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : महिला का रेस्क्यू कर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : महिला का रेस्क्यू कर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक बार फिर अंधविश्वास की वजह से एक बड़ी घटना होने वाली थी, लेकिन समय रहते सूचना रांची एसएसपी को मिल गई, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर ओरमांझी थाने के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। बता दें कि पुलिस ने एक महिला का रेस्क्यू उस वक्त किया जब महिला को बंधक बना ओझा-गुणी के पास ले जाया जा रहा था। इस मामले में 3 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची एसएसपी को ये सूचना मिली की कुछ लोग एक महिला पर डायन भूत का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना कर ओझा-गुणी के पास गेतलसूद डैम की तरफ ले जा रहे है। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी ने ओरमांझी थाना प्रभारी की घटना की जांच करने का निर्देश दिया, जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर ओरमांझी थाना प्रभारी दल बाल के साथ मौके पर पहुंच महिला का रेस्क्यू कराया। महिला ओरमांझी थाना क्षेत्र के रोलजरा गाने की रहने वाली रतनी देवी है जिसे उसके गांव के लोग ही डायन का आरोप लगाकर उसे ओझा के पास ले जा रहे थे। पूछताछ में पता चला की आये दिन महिला के साथ मारपीट हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमे कैलू उरांव, नारायण उरांव और भक्ताईन सोमारी देवी शामिल है। रांची में ये कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी डायन भूत के नाम पर कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोनाहातु थाना क्षेत्र में भी डायन बिसाही के नाम पर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस मामले को लेकर कामयाबी हासिल तो कर रही है, लेकिन जरूरी है कि इस अंधविश्वास के उत्पन्न होने से पहले ही इसे रोका जा सके। ताकि आगे कोई घटना न हो पाये।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,037