झारखंड
श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया पौधरोपण, पौधे भी बांटे
ABN Bureau
•
21 Aug, 2021
•
4 मिनट में पढ़ें
4 Views
विज्ञापन
रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाये जा रहे सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को श्री राधेश्वर धाम मंदिर, तेनुघाट एरिया - 3, प्रखंड - गोमिया, जिला - बोकारो में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा बोकारो एवं शाखा रांची के संयुक्त आयोजन में आम, कटहल, बेल, काजू, अमरूद, सरीफा, आंवला, अनार इत्यादि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर जी के पूजन के साथ हुआ। उसके बाद श्री राधेश्वर धाम मंदिर के लगभग आठ एकड़ के परिसर में 100 पौधों का रोपण बोकारो एवं रांची शाखा के सदस्यों ने किया। रोपण के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच करीब 50 पौधे भी बांटे गये। कार्यक्रम के कुशल आयोजन में श्री विभूति शंकर सहाय एवं कामोद यादव के नेतृत्व में समूह शाखा बोकारो के उपाध्यक्ष - जुगल सोनी, मंत्री - सुरेश सिंह, सुरेश गिरी, अशोक यादव, नंदन चौहान, चेतलाल महतो, विनय कुमार गुप्ता, दिलीप यादव इत्यादि के साथ अन्य सदस्य शामिल हुए। समूह शाखा रांची की ओर से शाखा उपाध्यक्ष - विभूति शंकर सहाय, मंत्री - राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, हेमंत नाथ शाह देव, नवल किशोर सिंह, शंभू शरण षाड़ंगी, विक्रम नाथ शाह देव, सर्वेश्वर नाथ शाह देव, सौरभ चौधरी के साथ शाखा के लगभग 18 सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए। कृष्ण कल्याण परिषद - राधेश्वर धाम मंदिर के सदस्यगण हेमलाल गोप, भीम लाल यादव, सुख लाल यादव, देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन