Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : 25 लाख का ईनामी नक्सली प्रदुमण गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : 25 लाख का ईनामी नक्सली प्रदुमण गिरफ्तार
विज्ञापन
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस को गुरुवार रात्रि बड़ी सफलता हाथ लगी जब एसएसी दस्ता के वरीय कमांडर व 25 लाख के इनामी नक्सली प्रदुमण शर्मा को टीम गठित कर चौपारण के ग्राम कोठो से धर दबोचा गया। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चौथे ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पे्रस वार्ता में उन्होने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के कमांडर प्रदुमण शर्मा अपने दस्ते के साथ चौपारण थाना के ग्राम कोठो क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इस टीम में सीआरपीएफ के अजीत कुमार, सहायक समादेष्टा दुर्गेंश कुमार, सीआरपीएफ के मनोज कु मार, एसडीपीओ बरही नजीर अख्तर, पु.नि. रोहित कुमार सिंह, थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, सहदेव मुंडा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इस टीम के द्वारा सर्च अभियान निकाला गया। सर्च अभियान के दौरान गुरूवार शाम को डुमर पहाड़ से दो लोग उतरते दिखाई दिये। पुलिस को देख वे दोनों भागने लगे जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम प्रदुमण शर्मा उर्फ कुंदन, उर्फ साकेत उर्फ लुलहा पिता स्व. ठाकुर आनंद शर्मा उर्फ आनंदी सिंह, ग्राम रूसतमपूर, थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद बताया। उल्लेखनिय है कि प्रदुमण शर्मा बीजे एसएसी का प्रमुख सदस्य है एवं मगध जोन का सबसे महत्वपुर्ण कमांडर है। वर्ष 1996 से माओवादी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत है। मगध जोन के विभिन्न कांडो में इसी संलिप्तता रही है। साथ ही बिहार व झारखंड में 90 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रदुमण पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख व बिहार सराकर द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित है। एस पी ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। इससे नक्सिलयों का मनोबल गिरेगा व इनका आर्थिक तंत्र भी कमजोर होगा। पुलिस नक्सिलयों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी।
विज्ञापन