टीम एबीएन, रांची। झारखंड आत्मा कार्मिक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज नौवें दिन राजभवन के पास लगातार जारी रहा। आज पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पहुंचकर आत्मा कर्मियों से मिले और आश्वासन दिए कि 2 से 3 दिनों में अपने स्तर से आप की समस्या के बारे में उचित पटल पर रखेंगे। आप लोगों का मांग जायज है और उच्च योग्यता धारी हैं। आप लोगों का समायोजन उचित है। यह लोक कल्याण एवं लोक कल्याणकारी सरकार है और आप लोगों की मांगों को अच्छी तरह से सुनी जायेगी। इसके पहले संघ के अध्यक्ष मोती लाल रजक ने बताया कि हम सभी क्रमबद्ध 3 सितंबर से लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से उचित आश्वासन नहीं मिला है। हम सभी आत्मा कर्मी परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक, लेखापाल, कंप्यूटर आॅपरेटर, लिपिक, अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और एनएफएसएम कर्मी, योग्यता और अनुभव प्राप्त है। सरकार के द्वारा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से लगभग 1600 पदो पर नियुक्ति प्रक्रिया चालू किया गया है इसमें हमे किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी गई है। अत: हम लोगों को पहले समायोजन करते हुए शेष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई जाए, मणिपुर राज्य में पूरे आत्मा कर्मी को ग्रेड पे देते हुए उनको नियमित किया गया है। इस आधार पर हमलोगों को स्थाई करते हुए सम्मानजनक जीवन जीने के लिए हम सभी को नियमित की जाये। संघ के सचिव राजन मिश्रा ने बताया कि जब तक हमारी मांगों को सही तरह से माना नहीं जाता है तो हमलोग क्रमबद्ध हड़ताल को जारी रखते हुए पैदल मार्च, मशाल जुलूस और भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी सरकार यदि हमारी मांगों को नहीं मानती हैं तो आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं। संघ के संयोजक सुधीर कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को कृषि निदेशालय का घेराव किया जायेगा, जिसमें सभी आत्मा कर्मी शांति पूर्वक 10 से 4 बजे शाम तक निदेशालय का घेराव करेंगे। यदि यहां उचित निर्णय नहीं होता है तो आगे संघ निर्णय लेगी और अनिश्चितकालीन हड़ताल चलता रहेगा। मौके पर अध्यक्ष मोती लाल रजक, उपाध्यक्ष दीनानाथ भगत, सचिव राजन मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रीवास्तव, संयोजक सुधीर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।