टीम एबीएन, पलामू/रांची। माओवादियों का टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद गिरफ्तार हो गया है। विनय यादव पर झारखंड की सरकार ने 15 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। विनय यादव बिहार के औरंगाबाद के इलाके से गिरफ्तार हुआ है। झारखंड और बिहार की पुलिस विनय यादव से पूछताछ कर रही है। विनय यादव झारखंड बिहार सीमा पर माओवादियों के बड़े कमांडर में से एक है। विनय यादव पर झारखंड और बिहार में 50 से भी अधिक नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।