टीम एबीएन, भंडरा। कैरो नगजुआ के लोगों ने 20 सितंबर को रेलवे मंडल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता से नगजुआ स्टेशन में रांची सासाराम इंटरसिटी और रांची चोपन ठहराव की मांग की। साथ ही यात्री सुविधा के लिय स्टेशन को चट्टी मुख्य सड़क से जोड़ने वाली कच्ची सड़क को पक्कीकरण कराने की मांग यात्रियों ने की। इस दौरान अवध किशोर साहू, राम बुझावन गुप्ता, नेहरू शर्मा, प्रदीप मिंज, सोमनाथ उरांव, अनीता महली, सतीश साहू, अवधेश साहू, रवींद्र सिंह, बृजमोहन साय, सचिन गुप्ता, चंदन साहू, ब्रजकिशोर मिश्रा, अजय मिश्रा, गंदुर लोहरा, गोवर्धन साहू आदि उपस्थित थे।