Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सभी हेड और डीन के साथ कुलपति ने की महत्वपूर्ण बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सभी हेड और डीन के साथ कुलपति ने की महत्वपूर्ण बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मंगलवार 20 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने बेसिक साइंस कैंपस स्थित जियोलॉजी विभाग के सेमिनार हॉल में सभी विभागों के हेड एवं डीन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें कई बातें एवं आवश्यकताओं को सुन कुलपति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में मूलभूत आवश्कताओं की कमी नहीं होने दी जायेगी। उसे त्वरित पूरा किया जायेगा। बैठक में कुलपति ने इन विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये : प्रत्येक विभाग को तकरीबन 1.5 लाख कंटिजेंसी राशि दी जायेगी। दो लाख रुपए के लिये दी जायेगी। पीएचडी, वाइवा, परीक्षा संबंधी कार्यों के लिये भी करीब दो लाख रुपए की राशि दी जायेगी। कंटिजेंसी एवं पीएचडी, वाइवा संबंधी इन राशियों की अनुमोदन हेतु वित्त समिति में प्रस्ताव रखी जायेगी। सभी विभागों को किताबों के लिये राशि प्रदान की जायेगी ताकि वह नये संस्करण के आवश्यक किताबों को खरीद सकें। किताबों की खरीद के लिये विभागों में एक कमिटी बनेगी वही किताबों के क्रय का निर्णय लेगी। अब छात्रों के साथ ही सभी शिक्षकों को भी आइकार्ड दिया जायेगा। सभी विभागों के प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाया जायेगा। प्रयोगशालाओं में किसी भी कमी को दूर किया जायेगा। जिन विभागों में बेंच डेस्क की कमी है वहां जल्द ही इसकी आपूर्ति की जायेगी। कुलपति ने इस बैठक में सभी डीन एवं हेड से सिलसिलेवार उनकी समस्याओं को सुना और जल्द ही उसके निदान की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूरा करना है, इन मूलभूत आवश्यकताओं के लिये फंड कोई बाधा नही नहीं है। उन्होंंने सभी हेड एवं डीन को कहा कि आप सभी अपने विभाग के लिये समर्पित होकर कार्य करें, विश्विविद्यालय सदैव आपके साथ है। हमें विश्वविद्यालय में इन सभी कमियों को जल्द ही दूर करना है। इस बैठक में सभी विभागों के हेड एवं डीन के साथ ही सीसीडीसी डॉ राजेश कुमार, सीवीएस की डिप्टी डायरेक्टर डॉ स्मृति सिंह व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,890