Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : अपराधियों ने फायरिंग कर व्यवसायियों से मांगी 50 लाख रंगदारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : अपराधियों ने फायरिंग कर व्यवसायियों से मांगी 50 लाख रंगदारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी की दुकान पर और आसमानी फायरिंग की और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये। मौके पर अपराधियों ने दो व्यवसायी भाइयों के नाम 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग का पर्चा भी फेंका। घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। घटना मंगलवार सुबह की है। हैदरनगर बाजार से रेलवे गुमटी जाने वाले मेन रोड पर प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल लाल अग्रवाल और सुनील लाल अग्रवाल की सीमेंट दुकान के पास अपराधियों ने हवाई और दुकान के सामने फायरिंग की। उसके बाद चार पर्चा फेंक कर भाग गये। अपराधी बाइक पर सवार थे। उन्होंने नकाब भी नहीं पहना हुआ था। पर्चे में दोनों व्यवसायी भाइयों से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की बात लिखी है। घटना की जिम्मेदारी बिट्टू सिंह ने ली है। घटना के बाद व्यवसायी भाइयों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि अपराधी बाजार की ओर से आए फायरिंग की, पर्चा फेंका और चलते बने। हालाकि अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा दोनों व्यवसायी भाइयों से जानकारी लेने के बाद अपराधियों की तलाश में जुट गये हैं।
विज्ञापन