झारखंड
लोहरदगा ने अब तक के सबसे अधिक 109 यूनिट रक्तदान का बनाया रिकॉर्ड
ABN Bureau
•
18 Sep, 2022
•
11 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा एवं मानवीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय इमरजेंसी केयर संस्था द्वारा शहर के गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन गुदरी धर्मशाला में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लोहरदगा में अब तक के सबसे अधिक 109 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया गया। रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर हेलमेट भी दिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, लोहरदगा एसपी आर रामकुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, युवा कांग्रेसी नेता मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी रही। इससे पूर्व अतिथियों का कार्यक्रम स्थल में भव्य रुप से स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें गुलाब फूल देकर उनका अभिनंदन भी किया गया। मौके पर झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि मानवीय कार्यों के प्रति समर्पण जरूरी है। यहां के युवाओं का उत्साह देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है। रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने की ऐसी ललक कम ही देखने को मिलती है। इस शिविर के भव्य आयोजन के लिए इमरजेंसी केयर की पूरी टीम को बधाई है। लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने कहा कि समाज सेवा में युवाओं का जुड़ाव प्रशंसनीय है। सामाजिक कार्यों और सकारात्मक कार्यों में इसी प्रकार से सहयोग करते हुए युवा एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। हमें नकारात्मक सोच का त्याग करना चाहिए। समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम सराहनीय है। अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि रक्तदान किसी को जिंदगी देता है। इमरजेंसी केयर जैसी संस्था ने लगातार मानवीय सेवाओं को लेकर अपना योगदान दिया है। टीम के सभी सदस्य लगातार इस तरह के कार्यों में समर्पित रहते हैं। राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम दूसरे संगठनों को भी प्रेरित करेगा। रक्तदान का यह कार्यक्रम सराहनीय है। युवाओं का उत्साह देखकर काफी खुशी हो रही है। विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। सकारात्मक दिशा में युवाओं का झुकाव एक बेहतर तस्वीर प्रस्तुत करता है। रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर वह बस इतना ही कहना चाहेंगे कि इस कार्यक्रम में शामिल होना गौरवान्वित करने वाला पल है। यहां की युवा दूसरों की मदद को लेकर हमेशा आगे आते रहते हैं। रक्तदान शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कई रक्तदाता ऐसे भी हैं, जो पहली बार रक्तदान कर रहे हैं। यह प्रेरणा योग्य बातें हैं। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण विक्रम चौहान ने दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मार्गदर्शक की भूमिका अमित वर्मा ने निभाई। अतिथियों के अभिनंदन सत्र का नेतृत्व पारस कुमार साहू द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन की भूमिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा और एचआर हेड सजल कुमार ने निभाई। पूरे कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व इमरजेंसी केयर के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, अमित वर्मा, पारस कुमार साहू, एचआर हेड सजल कुमार, सचिव देशराज गोयल, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र मित्तल, सुधांशु कुमार, नीरज कुमार, प्रसन्नजीत घोष, अमित कुमार, सोमनाथ दत्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। रक्तदान के इस कार्यक्रम में 22 महिलाओं ने भी रक्तदान करते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में प्रथम रक्तदाता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिन्हा को प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में पंकज जायसवाल, पंकज महतो, निलेश कुमार, मोनू पोद्दार, रवि खत्री, साईं नर्सिंग होम, रिया एजेंसी, लक्ष्मी नर्सिंग होम, लोहरदगा नर्सिंग होम, अभिषेक पाठक, डॉक्टर राजेश कुमार, सुमित राय, विकास अग्रवाल, अभय भारती, संतोष लकड़ा, अमृत कुमार, गौतम नर्सिंग होम, सुधीर अग्रवाल, का सहयोग रहा। मौके पर जय प्रकाश शर्मा, अरुण राम, विक्रम चौहान, देशराज गोयल, कवलजीत सिंह, कमलकांत मौर्य,प्रह्लाद केसरी, अविनाश कौर, आलोक कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, अधिवक्ता विवेक कुमार, शुभम शर्मा, अनुराग पोद्दार, मनीष बर्मन, संजय बर्मन, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, अशोक सिंह, प्रियांशु शाहदेव, तनय, शताब्दी, निखिल, कौशिक दास, कौशल मित्तल, अमन कुमार, अफसार, उमेश कुमार, सद्दाम, आबिद, अवनी कुमार, प्रीतम कुमार, पंकज कुमार सिंह, ममता बंका, अनिता पोद्दार, उषा पोद्दार, मोनिका पोद्दार, अबसार सकील, शुभम मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन