Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : स्व गोविंद साहू दो दिवसीय कैस मनी फुटबॉल मैच का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : स्व गोविंद साहू दो दिवसीय कैस मनी फुटबॉल मैच का शुभारंभ
विज्ञापन
टीम एबीएन, कैरो (लोहरदगा)। कैरो प्रखण्ड मुख्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैरो आदिवासी मुहल्ला स्थित खेल मैदान में पूर्व शिक्षक स्व गोविंद साहू दो दिवसीय कैस मनी फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन मैच पीएस कैरो बनाम नेहरू युवा क्लब नरौली के बीच खेला गया, जिसमें मैदानी गोल 1-0 से विजय प्राप्त करते हुए पीएस कैरो की टीम प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में प्रवेश किया। वहीं प्रतियोगिता का सुभारंभ कैरो प्रखंड उप प्रमुख मधुलिका रानी, मुखिया बीरेंद्र महली, उप मुखिया रवि प्रजापति, पहान सुरेंद्र उरांव, पुजार महादेव उरांव, जीतिए जतरा आयोजन समिति के अध्यक्ष बजरंग उरांव ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष विकास उरांव ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दिनेश देवा ग्रुप ने खिलाड़ियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर सुमन उरांव, तिला उरांव, रोहित प्रजापति, सुरेन्दर पहान, महादेव पुजार, तोनिय, मनोज उरांव, प्रेम उरांव, कृष्णा उरांव, लछु उरांव, करमा उरांव, प्रकाश उरांव, सुशील उरांव, मंगरा उरांव, बिनोद उरांव, अजय उरांव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,286