झारखंड
पहाड़ी मंदिर परिसर में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा की बैठक, अहीर रेजिमेंट की मांग
ABN Bureau
•
18 Sep, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18-09-22 दिन रविवार को रांची पहाड़ी मंदिर परिसर में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने हेतु रूप रेखा तैयार करना, साथ ही संगठन विस्तार करना था। बैठक में सबकी सहमति से 23 सितंबर को रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से फिरायलाल चौक तक मशाल जुलूस निकाल कर रेजिमेंट की मांग रखने का कार्यक्रम तय हुआ। साथ ही संगठन विस्तार के अंतर्गत संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष निशांत यादव, उपाध्यक्ष,राजेश यादव, गौतम यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव निशांत यादव सोनू, महासचिव वीरेंद्र गोप सचिव संतोष यादव, सुरेंद्र यादव, देवानंद गोप, रवि यादव को नियुक्त किया गया। बैठक में अनिता यादव, सुनील यादव, अर्जुन यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, सुधीर यादव, लक्ष्मण यादव, श्याम सुंदर यादव एवं अनिता यादव सुनील यादव, अर्जुन यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, सुधीर यादव, लक्ष्मण यादव, श्याम सुंदर यादव, कपिल गोप, सोनू यादव सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन