Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोस्सनर कॉलेज एनएसएस इकाई 1 और 2 ने पहाड़ी टोला बस्ती रांची में लगाया स्पेशल कैंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोस्सनर कॉलेज एनएसएस इकाई 1 और 2 ने पहाड़ी टोला बस्ती रांची में लगाया स्पेशल कैंप
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज एनएसएस इकाई 1 और 2 की ओर से पहाड़ी टोला बस्ती रांची में सात दिवसीय स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 17 से 23 सितंबर तक चलेगा। कैंप का उद्घाटन 17 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा और रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज में रोशनी लाने के लिए खुद को संवेदनशील होने की जरूरत है। उन्होंने एनएसएस वॉलिंटियर्स और बस्ती के बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे आने की जरूरत है। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि बस्ती के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। विशेष शिविर में दोनों यूनिट के 100 बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी रांची के पूर्व कार्यक्रम अधिशासी डॉ गनौरी राम ने कहा कि मंजिल तक पहुंचने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी है। उन्होंने बच्चों से जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर राकेश कुमार ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी होता है। कार्यक्रम में गोस्सनर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अनिता अंजू खेस्सी, डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ कोरनेलियुस मिंज मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,038