टीम एबीएन, रांची। 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर कारू हुलास यादव को मुंबई में महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र एटीएस को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड पुलिस का वांटेड नक्सली कमांडर पालघर जिले के नालासोपारा में छिपा हुआ है। सूचना पर महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने घेराबंदी कर कारू हुलास यादव को धर दबोचा है। महाराष्ट्र एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार इनामी नक्सली कमांडर नालासोपारा स्थित एक चॉल में रह रहा था। झारखंड पुलिस के वांटेड लिस्ट में शामिल कारू हजारीबाग से इलाज के लिए महाराष्ट्र गया था। झारखंड में कारू पर दर्जनों नक्सल मामले दर्ज हैं।