Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा में तेजस्विनी परियोजना की बैठक

भंडरा में तेजस्विनी परियोजना की बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तहत तेजस्विनी परियोजना के अंतर्गत 16 सितंबर को भंडरा प्रखंड कार्यालय में बैठक हुआ। इसमें तेजस्विनी परियोजना के सभी क्लब में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तरफ से प्राप्त सहयोग राशि की जानकारी देते हुए गतिविधि के माध्यम से किशोरियों को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई। प्रखंड समन्वक जय कुमार साहू ने बताया कि परियोजना के सभी क्लब में गतिविधि आरंभ कर किशोरियों को सशक्त बनाते हुए उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जायेगा। बैठक मे क्षेत्र समन्वयक प्रियंका कुमारी, संकुल अंजू देवी, रौशन खातून, जयप्रकाश महतो, उत्प्ररेक ललिता कुमारी, सुनीता कुमारी, उषा, मनिता, अंजलि, खुरसिदा, बसंती, लवली, सीमा, सबिता, रूही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,905