Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ब्लैक डायमंड तिगरा ने सरदार भगत सिंह क्लब कुंदो को हराया

ब्लैक डायमंड तिगरा ने सरदार भगत सिंह क्लब कुंदो को हराया
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के ब्राह्मणडीहा हाई स्कूल मैदान में स्थानीय जय मां सरना क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 सितंबर को खेला गया। इसमें ब्लैक डायमंड तिगरा ने सरदार भगत सिंह क्लब कूंदो की टीम को हरा कर खिताब जीता। टूर्नामेंट में खरखो ब्रदर्स चरकी तीसरे स्थान पर और चौथे स्थान पर बारीडीह की टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश्वर नाथ तिवारी, विशिष्ट अतिथि बड़ागांई मुखिया कईली उरांव, अवधेश तिवारी, तेम्बु उरांव आदि ने सभी सफल प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में विजय उरांव, हिरु गोप, बंधनु उरांव, उपमुखिया बिरसा उरांव, संतोष उरांव, प्रदीप उरांव, चरवा, पंकज, संदीप, प्रवीण, मनोज टोप्पो, प्रदीप बंगाली आदि की भूमिका रही।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,706