Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कक्ष में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित करते हुए बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को युगल किशोर सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात पुरानी कमेटी द्वारा आज नई कमेटी को कार्य भार सौंपना था परन्तु पुरानी कमेटी ने 20 सितंबर तक का समय मांगा है। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार पुजारी, महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव, उपाध्यछ अमरेंद्र सिंह, लाल धर्मेंद्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, विक्रम कुमार अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र मिंज, बिपिन बिहारी दुबे, फुन्नि साहु, बिपिन साहु, राधा कृष्ण शर्मा, अजय लकड़ा के अलावा, मुनींद्र प्रसाद, देवाशीष कार, भोला शंकर वर्मा, राकेश अखौरी, राज ललित प्रसाद, मुरारी लाल, मोती लाल, विवेक कुमार एवम अन्य सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन