Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गये राजस्व उप-निरीक्षक

11 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गये राजस्व उप-निरीक्षक
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के राजस्व उप-निरीक्षक संघ ने अपनी 11 सूत्री मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक संघ ने सहकारिता भवन परिसर में अपनी 11 सूत्री मांगें मनवाने को ले आगे की रणनीति तय करने हेतु बैठक की मौके पर कहा गया कि 2019 में सरकार से समझौता के बाद भी उनकी मांगो को अब तक पूरा नही किया गया है। राजस्व कर्मचारी संघ ने अपने वेतन बढ़ोतरी, प्रोन्नति, नई बहाली, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट, पुरानी पेंशन लागू करने सहित 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की। मौके पर रामा महतो, अर्जुन प्रजापति, विकास सोनी, रामेंद्र कुजूर, गीता देवी, नित शिखा तिर्की, नेहा भगत, अबुल अंसारी, रीना देवी, मनीष चन्द्र उरांव, विशाल सिंह, दीपक कुजूर, प्रदीप कुजूर, मो मुदस्सर, प्रेम कुमार, समीर मिंज, प्रवीण कुमार, फेकुआ उरांव, सीताराम टाना भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,323