Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा में इमरजेंसी केयर का मेगा रक्तदान शिविर कल

लोहरदगा में इमरजेंसी केयर का मेगा रक्तदान शिविर कल
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में 17 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान और सड़क सुरक्षा को ले यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इमरजेंसी केयर के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सचिव देशराज गोयल और एचआर हेड सजल कुमार ने बताया कि लोहरदगा में मानव सेवा को संकल्पित और ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में सक्रिय इमरजेंसी केयर द्वारा इस आयोजन को सफल बनाया जायेगा। महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन गुदरी धर्मशाला में शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, एसपी आर रामकुमार, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, रोहित प्रियदर्शी सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। रक्त दाताओं को सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोत्साहन के लिए हेलमेट, प्रमाण पत्र, प्रेरकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 2 बजे से खेमराज स्मृति भवन में होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,938