Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

17 से होगी भाजपा के सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

17 से होगी भाजपा के सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सूरज मोहन साहू ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। दिनांक 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 72वां जन्मदिन मनाया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा जिला के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 9 से 1 बजे तक ब्लड बैंक में आयोजित होगा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 2 बजे दिन से 5 बजे शाम तक रेलवे साइडिंग बस पड़ाव लोहरदगा में नरेंद्र मोदी जी की जीवनी से संबंधित एक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,327