Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : विष्णुगढ़ के बसनवा जंगल से 30-30 किग्रा के दो आईईडी बम बरामद

हजारीबाग : विष्णुगढ़ के बसनवा जंगल से 30-30 किग्रा के दो आईईडी बम बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़/हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नागी गांव के दक्षिण बसनवा जंगल में पुलिस ने 30 -30 किलोग्राम के दो आईईडी बम बरामद किया है। दोनों बम झाड़ियों में छिपाकर रखे गये थे। इसकी गुप्त सूचना विष्णुगढ़ पुलिस को मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने एक टीम का गठन कर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान नागी गांव के दक्षिण बसनवा जंगल में 30-30 किलोग्राम के दो आईईडी बम बरामद हुए, जिन्हें झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। टीम में झारखंड जगुआर और बीडीडीएस दस्ते के अलावा जिला पुलिस के जवान शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,510