Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को पहले पत्थर से कूचा, फिर अर्द्धनिर्मित भवन में जलाया...

अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को पहले पत्थर से कूचा, फिर अर्द्धनिर्मित भवन में जलाया...
विज्ञापन
टीम एबीएन, खूंटी/रांची। जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरियागढ़ डेडेंम टोली के पास एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है और जलाने का भी प्रयास किया गया है, क्योंकि पुलिस ने अधजला शव बरामद किया है। मृतक की पहचान रांची के डोरंडा निवासी एक कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ के रूप में की गई है। खूंटी में रांची के कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ की लाशएक अर्द्धनिर्मित घर से बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डेडेंम टोली के एक अर्द्धनिर्मित घर में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर थाने ले आई। जांचोपरांत रांची के डोरंडा निवासी कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ के रूप में उसकी पहचान हुई। उसकी हत्या पत्थर से कूचकर की गई है और शव जलाने का भी प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ स्कूटी से जरियागढ़ क्षेत्र किसी काम से आया हुआ था। अंकित शर्राफ की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जरियागढ़ पुलिस ने गुरूवार देर शाम को जरियागढ़ डेडेंम टोली के अर्द्धनिर्मित घर से अंकित का शव बरामद किया। जरियागढ़ पुलिस द्वारा घटना की खबर परिजनों को दे दी गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जरियागढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है। जरियागड़ थाना प्रभारी पंकज कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है और पहचान छिपाने की नीयत से अपराधियों ने शव जलाने का भी प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि बरामद शव जला हुआ था। फिलहाल शव को बरामद कर थाने ले जाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कारणों का खुलासा किया जायेगा और अपराधी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,262