Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज : 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए में होगा दूसरा मुकाबला

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज :  9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए में होगा दूसरा मुकाबला
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जलवा देखने को मिलेगा। भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की टीम रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलेगी। पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जायेगा। 9 अक्टूबर के मैच को लेकर रांची के जेएससीए स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शुक्रवार को जेएससीए की ओर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में टिकट को लेकर तमाम जानकारी साझा की गई। 9 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर टिकट की बिक्री 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 3 दिनों तक होगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए के काउंटर में टिकट की बिक्री की जायेगी। हालांकि दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच टाइम के दौरान काउंटर बंद रहेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,647