बीआईटी लालपुर केंद्र के रक्तदान शिविर में दिखा युवाओं का उत्साह
ABN Bureau• 16 Sep, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी लालपुर केंद्र में आज विद्यार्थियों की संस्थान दृष्टि के उर्जावान सदस्यों के नेतृत्व में रक्तदान शिविर बी आई टी के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन संस्थान की उर्जावान निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया। उन्होंने रक्तदान महादान के इस मौके पर रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों के उत्साह विशेष रूप से लड़कियों के रक्तदान के प्रति उत्साह को देख इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक वर्ष करने की घोषणा की। आज रक्तदान की जरुरत पर युवाओं को प्रेरित किया। इस आयोजन में बी आई टी परिवार के डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, राणा प्रताप मिश्रा, डॉ आसुतोष मिश्रा ने रक्तदान कर विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में द1ष्टि संस्थान के सदस्य सुश्री सृष्टि श्रेया, ऋषभ शंकर, भव्या रंजन, अभिकल्प, ऋषि, तनिषा, राधा, मिताली, युक्ता,अदिति ने बेहतरीन योगदान दिया। टीम सेवा सदन ब्लड बैंक की संयोजिका डॉ शिखा और डॉ एस के सिंह को स्मृति चिह्न देकर निदेशिका डॉ वंदना भट्टाचार्य, और आशुतोष मिश्रा ने सम्मानित कर इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।