Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमें भी उपलब्ध करायें आयोग की रिपोर्ट की कॉपी : हेमंत सोरेन

हमें भी उपलब्ध करायें आयोग की रिपोर्ट की कॉपी : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर हैं और वहां पर उनके कई कार्यक्रम भी रहे हैं। दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है और वहां उन्होंने निवेदन किया है लीज आवंटन मामले को लेकर आयोग का जो भी मंतव्य है उसकी कॉफी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाए। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा संविधान के नियम के अनुसार अगर किसी तरह का दोष सिद्ध होता है तो उसका मंतव्य तत्काल उन्हें उपलब्ध कराया जाए।आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन 15 सितंबर को राज्यपाल से मिले थे और राज्यपाल को भी पत्र देकर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आॅफिस आॅफ प्रॉफिट मामले को लेकर दिए गए निर्णय के आदेश की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। 15 सितंबर को राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए थे और शुक्रवार को उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। उनके ऊपर जो भी मामला बनता है या आयोग का जो मंतव्य है उसे तत्काल उन्हें उपलब्ध कराया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरीके की स्थिति हेमंत सोरेन के मामले को लेकर बनी हुई है अगर जल्द इस पर राज्यपाल और निर्वाचन आयोग कोई फैसला नहीं देता है तो हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों से है राजनीतिक अस्थिरता और रोज हो रही राजनीतिक बहस से निजात के लिए हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। ईडी ने अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा पर दायर की चार्जशीट : अवैध खनन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ी कार्रवाई को करते हुए 16 सितंबर को रांची स्थित ईडी की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। मिली जानकारी के अनुसार चार्जशीट करीब 5000 पन्नों में है। चार्जशीट सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उसके करीबी बच्चू यादव सहित अन्य पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,151