टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा ब्लॉक के पास मसमानो मोड़ के समीप एंटी क्राईम चेकिंग के तहत पुलिस ने 15 सितंबर को वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि वाहनों की गहन जांच की गई। इस क्रम में हेलमेट सहित कागजात और डिक्की आदि की जांच हुई। बाईक में हेलमेट नहीं पहनने वाले और कार में बेल्ट नहीं लगाने वालों को उसके महत्व को बताते हुए फिलहाल हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जांच अभियान में एएसआई लवकुश सिंह व अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।