Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रावा रांची के पंच-दिवसीय कार्यशाला में आज हुआ प्रभात संगीत दिवस पर फाइनल कंपटीशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रावा रांची के पंच-दिवसीय कार्यशाला में आज हुआ प्रभात संगीत दिवस पर फाइनल कंपटीशन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आनंद मार्ग की इकाई रावा रिनासा आर्टिस्ट राइटर एसोसिएशन रांची के तत्वावधान में अभिनय, नृत्य, गायन, नृत्य योग आधारित आॅडिशन का वर्कशॉप मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला अपर बाजार रांची में 10 से 14 सितंबर तक कार्यशाला चली। जिसमें 14 सितंबर को प्रभात संगीत दिवस के उपलक्ष्य पर फाइनल कंपटीशन हुआ। आज चौथे दिन भी जारी है जिसमें मुंबई से डॉ दीपक थोंबरे, बीआइटी मेसरा एचओडी मृणाल पाठक के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। अमित करमाकर, राकेश नायक ने कोरियोग्राफी और थिएटर, मुकेश नायक, सचिन नायक ने कोरियोग्राफी, गुड्डी उरांव और सोनी ने क्लासिकल डांस को-आर्डिनेट किया। भगवान सदाशिव के तांडव और कौशिकी नृत्य को भी सिखाया गया। सभी इसे करके उच्च ऊर्जा का अनुभव किया । आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के रावा के दिल्ली सेक्टर के सचिव आचार्य प्राणवेशानन्द अवधूत ने बच्चों के बीच योग के मर्म को रखा उन्होंने जीवन को सफल बनाने के प्राचीनतम विधि योग को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें पलामू मेदिनीनगर, रांची, बनारस, पटना, हजारीबाग कोलकाता बेंगलुरु से आए चयनित प्रतिभागी का विधिवत वर्कशॉप जारी है। कार्यक्रम के अंतिम दिन में सभी टीम द्वारा सांस्कृतिक संध्या में गायन, नृत्य, ने बहुत ही सुंदर कला का परिचय दिया। चयनित प्रतिभागी मुंबई वर्कशॉप के लिए चुने जाएंगे इसके बाद आनंदनगर, पुरुलिया बंगाल में होने वाले फाइनल शो में विनर रावा आईकॉन इंटरनेशनल 2022 का चुनाव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए कोआॅर्डिनेटर प्रज्जवल देव, प्रखर देव, चंदन देव, सुरश्री, शिवानी, सत्यम आदि का सहयोग सराहनीय रहा। वर्कशॉप के स्पोंसर्स देलफिक कौंसिल आॅफ झारखंड, वेंचर, फिदेल इंटरप्राइजेज, ब्रांड्स आउटलेट्, विविद आर्ट्स, कर्मयोग इंडिया फाउंडेशन, डीकेई रहे और को-स्पोंसर्स सर्वे संतु निरामय:, भास्कर अल्ट्रा साउंड क्लिनिक, रेडियो खांची, मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला, मां अन्नपूर्णा स्वीट्स, पटना विश्वविद्यालय, तस्वीर, स्कोपा, एम के, रेडियो आॅरेंज, डॉ प्रतीक चट्टोपाध्याय सहयोग रहा। उक्त जानकारी रावा वर्कशॉप के मीडिया प्रभारी चंदन देव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,691