टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के विटपी और ब्राह्मणडीहा प्लस टू हाई स्कूल में बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने 13 सितंबर को बुक क्लब का उद्घाटन किया। विटपी में उन्होंने कहा कि पुस्तकालय सिर्फ पुस्तकों का संग्रह ही नहीं बल्कि बौद्धिक प्रयोगशाला है। इससे छात्रों की रुचि साहित्य पर बढ़ेगी। पुस्तकालय में धर्म, दर्शन, इतिहास, भूगोल, विज्ञान आदि का ज्ञान प्राप्त होता है। इसमें बच्चों की रुचि और उपस्थिति दोनों जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुस्तक दराज़ों में सजा कर रखने की चीज नहीं है। इसका नियमित उपयोग जरूरी है। कार्यक्रम में बीईईओ जयनाथ महतो, बीपीओ रामविजय खलखो के अलावे शिक्षक नेहा कुजूर, रामप्रवेश गुप्ता, अजय तिर्की, आनंद ठाकुर, अमानुल्ला, मतीउलला परवेज, पितरुस मिंज आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे। जबकि ब्राह्मणडीहा में प्रधानाध्यापक दीप्ति किंडो व अन्य शिक्षक मौजूद थे।