टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची में मीडिया कप फुटबॉल के तीसरे दिन मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में टीम गंगा ने टीम भैरवी को 3-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं टीम दामोदर ने टीम स्वर्णरेखा के साथ और टीम मयूराक्षी ने टीम अजय के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रोक सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। मंगलवार को मुख्य स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम गंगा ने भुवनेश्वर महतो के शानदार मैदानी गोल की बदौलत टीम भैरवी के खिलाफ पहले ही मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद राजेश सिंह ने 21वें और प्रमोद सिंह ने 29वें मिनट में गोल दाग टीम को 3-0 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही गंगा ग्रुप ए का विजेता बना।